Posts

एड्स पीड़िता ने तालाब में कूदकर जान दी, 36 एकड़ में फैला जलाशय खाली करवा रहे ग्रामीण

कर्नाटक के हुबली के मोरब गांव में एक एड्स पीड़िता ने तालाब में कूद कर आत्महत्या कर ली। इसके बाद से मोरब और उसके तीस किलोमीटर के आस-पास के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की मदद से 36 एकड़ में फैले इस तालाब को खाली करना शुरू कर दिया। लोगों को डर है कि अब तालाब के पानी का इस्तेमाल करने से इलाके में एड्स फैल जाएगा ग्रामीणों ने जिला प्रशासन पर तालाब खाली करने का बनाया दबाव महिला की लाश 29 नवंबर को तालाब में तैरती मिली थी। इसे आधा मछलियों ने खा लिया था। इसके बाद से ग्रामीणों ने तालाब का पानी पीने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला एड्स पीड़िता थी। लोगों ने जिला प्रशासन पर तालाब खाली करने का दबाव बनाया। नवलगुंड तहसीलदार नवीन हुल्लूर ने बताया कि प्रशासन को तालाब खाली करने की लोगों की मांग माननी पड़ी। उन्होंने बताया कि आठ टैंकरों के साथ हजारों की संख्या में लोग तालाब को खाली करने के लिए आए थे। उनका कहना था कि अगर प्रशासन तालाब को खाली करने में उनकी मदद नहीं करता तो वे खुद इसे खाली कर लेंगे। स्थानीय लोगों का दावा है कि तालाब को बुधवार रात या गुरुवार सुबह तक खाली कर लिया जाएगा। इ...

बिग बैश में सिडनी के लिए खेलेंगी हरमनप्रीत, होबार्ट से जुड़ीं मंधाना

भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ऑस्ट्रेलिया की लीग बिग बैश के चौथे सीजन में सिडनी थंडर्स के लिए खेलेंगी। वहीं, ओपनर स्मृति मंधाना ने होबार्ट हरिकेन्स के साथ करार किया है । हरमनप्रीत बिग बैश लीग में खेलने वाली पहली भारतीय महिला थीं। इस सीजन की शुरुआत 19 दिसंबर को होगी। टूर्नामेंट का समापन 17 फरवरी को होगा। हरमनप्रीत ने सिडनी के लिए 59 की औसत से रन बनाए हैं हरमनरप्रीत दूसरे सीजन में थंडर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं। उन्होंने 12 मैच में 296 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 117 और औसत 59.20 का था। वे थंडर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनीं थी। भारतीय महिला टी-20 टीम की उपकप्तान मंधाना इससे पहले ब्रिस्बेन हीट के साथ जुड़ी थीं। 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तस्मानिया में खेले गए वनडे मुकाबले में उन्होंने शतक लगाया था। तब उन्होंने नई टीम के साथ खेलने की इच्छा जताई थी। मंधाना ने कहा, "मैंने कई खिलाड़ियों से सुना है कि हरिकेन टीम के पास बेहतरीन खिलाड़ियों का ग्रुप है। मैं मैच खेलने के लिए जल्द से जल्द तस्मानिया जाना चाहती हूं। वहीं, हरिकेन की कोच सलि...

सेंसेक्स में 200 अंक की गिरावट, 34000 के नीचे फिसला

शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। मिडसेशन में सेंसेक्स में 200 और निफ्टी में 50 अंक की गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 280 अंक लुढ़क कर 33,852.70 के निचले स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी ने 90 प्वाइंट गिरकर 10,152.25 का स्तर छुआ। निफ्टी की 35 कंपनियों के शेयरों में नुकसान विदेशी निवेशकों की बिकवाली और एशियाई बाजारों से कमजोर संकेतों की वजह से बाजार में गिरावट आई। हालांकि, निचले स्तरों से खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में कुछ रिकवरी देखी गई। सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में नुकसान दर्ज किया गया। विप्रो और सन फार्मा के शेयर 3% लुढ़क गए। बीएसई पर सभी सेक्टर इंडेक्स में नुकसान दर्ज किया गया । ऑयल एंड गैस, एफएमसीजी, कैपिटल गुड्स, और पीएसयू इंडेक्स में 1.80% तक गिरावट आई। एशियन पेंट्स का शेयर 5% से ज्यादा गिर गया। जुलाई-सितंबर तिमाही में कम मुनाफा होने की वजह से कंपनी के शेयर में गिरावट आई। एशियन पेंट्स ने सोमवार को नतीजों का ऐलान किया था। एचसीएल टेक के शेयर में 1.5% गिरावट दर्...