सेंसेक्स में 200 अंक की गिरावट, 34000 के नीचे फिसला

शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। मिडसेशन में सेंसेक्स में 200 और निफ्टी में 50 अंक की गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 280 अंक लुढ़क कर 33,852.70 के निचले स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी ने 90 प्वाइंट गिरकर 10,152.25 का स्तर छुआ।

निफ्टी की 35 कंपनियों के शेयरों में नुकसान
विदेशी निवेशकों की बिकवाली और एशियाई बाजारों से कमजोर संकेतों की वजह से बाजार में गिरावट आई। हालांकि, निचले स्तरों से खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में कुछ रिकवरी देखी गई।

सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में नुकसान दर्ज किया गया। विप्रो और सन फार्मा के शेयर 3% लुढ़क गए।

बीएसई पर सभी सेक्टर इंडेक्स में नुकसान दर्ज किया गया। ऑयल एंड गैस, एफएमसीजी, कैपिटल गुड्स, और पीएसयू इंडेक्स में 1.80% तक गिरावट आई।

एशियन पेंट्स का शेयर 5% से ज्यादा गिर गया। जुलाई-सितंबर तिमाही में कम मुनाफा होने की वजह से कंपनी के शेयर में गिरावट आई। एशियन पेंट्स ने सोमवार को नतीजों का ऐलान किया था।

एचसीएल टेक के शेयर में 1.5% गिरावट दर्ज की गई। कंपनी मंगलवार को तिमाही नतीजों का ऐलान करेगी। उधर, पेज इंडस्ट्री का शेयर 2.33% गिरावट के साथ 27,850 रुपए पर आ गया।

डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट से भी शेयर बाजार के सेंटीमेंट बिगड़े। रुपया 23 पैसे कमजोर होकर 73.79 के स्तर पर आ गया। सोमवार को यह 24 पैसे गिरकर 73.56 पर बंद हुआ था।

दूसरे एशियाई बाजारों में भी मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। जापान का निक्केई 2.21% गिर गया। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग 2.01% लुढ़क गया. शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.37% नीचे आया। सोमवार को अमेरिकी डाओ जोंस भी 0.50% गिरावट के साथ बंद हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

आरिफ़ मोहम्मद ख़ान को कांग्रेस पर इतना ग़ुस्सा क्यों आता है?

दिल्ली में शाह के आवास पर भाजपा नेताओं की बैठक; भोपाल में विधायक दल की बैठक आज, शिवराज नेता चुने जा सकते हैं

以色列在非洲沙漠的“暗渡陈仓”绝密大计划